नगर पंचायत राया मैं शमशान स्थल की व्यवस्थाएं फेल, नहीं हैं चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी का कोई ध्यान
Gargachary Times
29 November 2025, 21:20
364 views
Mathura
राया- बीती शुक्रवार की रात्रि मैं राया से एक परिवार सादाबाद रोड स्थित शमशान स्थल ऐलानी पर नगर पंचायत की व्यवस्थाएं फेल देखने को मिली, मोटर साइकिल, स्कूटी, मोबाइल टॉर्च जलाकर क्षेत्रीय लोगों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की ।। स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि इस बार जनता जनार्दन भारी मात्रा मैं दुखी हैं न तो चेयरमैन ध्यान देता और अधिशाषी अधिकारी तो कभी नगर मैं आते ही नहीं, शमशान स्थल पर न तो लाइट की व्यवस्थाएं है, न पीने के पानी की कोई व्यवस्थाएं और पूरे स्थल पर गंदगी भारी मात्रा मैं हैं।। स्थानीय समाजसेवियों का कहना हैं कि जनता की इस समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, जल्द जिलाधिकारी से नगर पंचायत में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत की जाएगी