Loading...

राया में गोपाल बाग स्थित पोखर में कूद कर एक किशोरी ने की आत्महत्या

Gargachary Times 2 December 2025, 19:36 105 views
Mathura
राया में गोपाल बाग स्थित पोखर में कूद कर एक किशोरी ने की आत्महत्या
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गोपाल बाग स्थित पोखर में कूद कर एक किशोरी आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मंगलवार सुबह एक किशोरी ने कस्बा राया के गोपाल बाग स्थित पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली. किशोरी को पोखर में कूदता देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं मौजूद एक युवक ने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला. किशोरी की पहचान कीर्ति पुत्री मनोज उम्र करीब 17 के रूप में हुई. किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से पालक लाने की कहकर निकली थी और पोखर में कूद गई. किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. लगभग आठ माह पूर्व किशोरी के पिता मनोज ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.
Follow Samachar24