एसओजी व बलदेव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे 25 हजार का इनामी सूटर मुठभेड मे हुआ गिरफ्तार
Gargachary Times
2 December 2025, 19:36
104 views
Mathura
एसओजी टीम व बलदेव पुलिस को उस समय बडी सफलता हासिल हुई ज़ब मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश पवन उर्फ़ बंदर निवासी सहपऊ जनपद हाथरस उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया. मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाश का घेराव किया जहाँ बदमाश ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायर शुरू कर दी पुलिस टीम ने भी बचाव मे फायर किया जिसमे बदमाश के पैर मेँ गोली लगी जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार बदमाश पर रघुबीर नामक एक बुजुर्ग पर उसी के बेटे के साथ मिलकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज है साथ ही इस बदमाश पर अन्य कई मुकदमे दर्ज है पुलिस कप्तान द्वारा बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया. घायल बदमाश रघुबीर से एक बिना नंबर की पिकअप गाडी सहित भारी मात्रा मेँ असलाह कारतूस बरामद किये गये हैँ