खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्यवाही
Gargachary Times
2 December 2025, 19:43
86 views
Agra
आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी व पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। बिना अनुमति के कोई खनन नहीं होगा एत्मादपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा खनन माफिया हैं लगातार उप जिलाधिकारी एवं पुलिस की कार्यवाही है फिर भी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं पिछले महीने उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार के द्वारा 3 किलोमीटर पैदल चलकर रात्रि में खनन पर कार्रवाई की थी खनन माफिया में हड़कंप मच गया लेकिन समय बीत जाने के बाद फिर खनन माफिया सक्रिय हो गए सोमवार की रात मंगलवार की सुबह उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह को खंदौली क्षेत्र में खनन होने की सूचना मिली सूचना सटीक थी थाना खंदौली पुलिस को उप जिलाधिकारी के द्वारा बताया थानाध्यक्ष खदौली राजेंद्र प्रसाद ने समय पर टीम तैयार की टीम ने चारो तरफ से खनन कर रही जेसीबी को घेर लिया उसी समय स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर खनन माफिया आए उनके द्वारा जेसीबी मशीन को छुडाने की कोशिश का प्रयास किया पथराव किया लेकिन पुलिस ने चार पाच खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया उप जिलाधिकारी की तरह पुलिस भी रात में 2 किलोमीटर पैदल चल फिर खनन पर बड़ी कार्रवाई एक जेसीबी एक डंपर सहित 4 से 5 खनन माफिया व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति लिखी एक स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने दबोचा यूपी जिला अधिकारी एत्मादपुर की कार्यवाही से अवैध खनन पर कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप।