दबंगो ने किसान की ख़डी फ़सल को जोत कर किया नष्ट, किसान ने प्रसाशन से लगाई न्याय की गुहार
Gargachary Times
2 December 2025, 19:45
120 views
Mathura
गोवर्धन -मामला गोवर्धन के गाँव अडीग का है जहाँ पर दबँगो द्वारा एक किसान की फ़सल को जोत कर नस्ट कर दिया जिस से किसान के सामने खाने तक के लाले पड़ते नजर आ रहे हैँ पीड़ित किसान शंकर लाल ने बताया की उसने एक महीने पहले अपने खेत मेँ गेंहू की बुवाई की थी जो की अब बडी होकर पानी देने लायक हो गयी थी मगर बिगत रात्री गांव के ही राजू यादव दीपक यादव रविन्द्र यादव सूर्यभान यादव आदि ने ट्रेक्टर से हमारी ख़डी फ़सल को जोत कर नस्ट कर दिया है. पीड़ित के अनुसार ये लोग दबँग और भूमाफिया किस्म के लोग हैं जो की आये दिन किसी न किसी की जमीन पर कब्जा आदि करने की कोशिश करते हैँ पहले भी इसी जमीन पर इन्होने कब्जे की कोशिश की थी मगर हमारे कागजात देखते हुये पुलिस और ग्राम प्रधान द्वारा हमारे खेत मेँ बुबाई कराई गयी मगर अब फ़सल बडी होने पर उसे नस्ट कर दिया गया हैं ज़ब फ़सल ही नहीं होगी तो बच्चे क्या खाएंगे। पीड़ित ने प्रसाशन से मामले कड़ी कार्यवाही करने की गुहार लगाई हैं अब देखना होगा की पुलिस प्रसाशन पीड़ित की कैसे मदद करता हैं