Loading...

तहसील महावन क्षेत्र में SIR का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित

Gargachary Times 2 December 2025, 19:47 350 views
Mathura
तहसील महावन क्षेत्र में SIR का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
तहसील महावन के सभागार में SIR के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले 171 बी0एल0ओ0 को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने किया सम्मानित। कार्य पूर्ण करने पर सभी बी0एल0ओ0 को डीएम ने बधाई दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में SIR अभियान -2026 के संबंध में तहसील महावन के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता , तहसीलदार महावन अमित त्रिपाठी, व महावन क्षेत्र के समस्त बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने तहसील महावन के सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 171 बी0एल0ओ0 को सम्मानित किया। उक्त सभी 171 बी0एल0ओ0 द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने अन्य बी0एल0ओ0 को प्रेरित भी किया जिन्होंने कहा कि बिना तनाव के का कार्य पूर्ण करे। उन्होंने कार्य पूर्ण करने वाले बी0एल0ओ0 से अनुरोध किया कि आप सभी अपने साथी बी0एल0ओ0 का सहयोग करे, जिससे उनका कार्य भी शीघ्र पूर्ण हो जाए।
Follow Samachar24