Loading...

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसआईआर मे सहयोग की जनता से अपील

Gargachary Times 2 December 2025, 19:50 150 views
Mathura
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसआईआर मे सहयोग की जनता से अपील
मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में सभी मीडिया कर्मियों के साथ प्रेसवार्ता की। जिलाधिकारी ने सभी मीडिया कर्मियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों, संबंधियों तथा आस-पास के क्षेत्रवासियों आदि को SIR फार्म भरकर शीघ्र बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आप अपने समाचार पत्रों एवं चैनल के माध्यम से उक्त संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचा सकते है, जिससे लोग बढ़-चढ़ कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में तत्परता के साथ अपना गणना प्रपत्र भरकर बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि सूचनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। मीडिया के माध्यम से प्रशासन जन-जन तक पहुंचकर जागरूकता फैलाता है। जिला अधिकारी ने कहा कि सभी मीडिया बंधु विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को बल देते हुए उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करे।
Follow Samachar24