मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद डा. रामबदन राम की अध्यक्षता में सघन पल्स पोलियों अभियान
Gargachary Times
2 December 2025, 19:51
96 views
Firozabad
मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद डा राम बदन राम की अध्यक्षता में सघन पल्स पोलियो एस०एन०आई०डी० अभियान के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, फिरोजाबाद, जिला पंचायती राज अधिकारी फिरोजाबाद, द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय, फिरोजाबाद द्वारा सभी जिला स्तरीय विभागाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया, और सभी विभागवार पल्स पोलियों अभियान में कार्य दायित्वों पर विशेष चर्चा की गयी ताकि अभियान सफल बनाया जा सकें। इस अभियान के अन्तर्गत 462951 0-5 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा, अभियान के तहत 1170 स्थायी बूथ, घर-घर टीमों की संख्या 847, ट्रांजिट टीमों की संख्या 87 एवं मोबाइल टीम 27 के द्वारा अभियान द्वारा कार्य कराया जायेगा।