अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने परेड की सलामी ली, पुलिस लाइन की शाखाओं का किया निरीक्षण
Gargachary Times
29 July 2025, 21:45
112 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के रहन-सहन और भोजन व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। आदेश कक्ष में अधिकारियों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा सरकारी संपत्तियों की देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से पुलिस अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, पुलिस वाहनों की नियमित मेंटेनेंस और चेकिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया। परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और अनुशासनात्मक माहौल को मजबूत करने की भी हिदायत दी गई।