498 लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत प्रथम किस्त का किया गया भुगतान
Gargachary Times
2 December 2025, 19:52
220 views
Firozabad
शासन प्रशासन का उददेश्य है कि जनपद का कोई भी गरीब नागरिक आवास से वंचित न रहें, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है, इस समीक्षा को कार्य के रूप में परिणित करने का कार्य मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और परियोजना निदेशक ने किया, इन्ही के अथक प्रयासों का परिणाम रहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निराश्रित विधवाओं, दिव्यांगजनों, दैवीय आपदा अथवा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों, नट आश्रय विहीन घुमन्तुजन जाति हेतु जनपद को कुल 1207 आवास स्वीकृत हो गये है, अगर हम विकास खण्डवार बात करें तो अरांव ब्लॉक को कुल 128 आवास आवंटित हुए थे, जिसमे से 128 आवास स्वीकृत हो गये है, इसी तरह एका ब्लॉक को 151 आवास, फिरोजाबाद को 162 आवास, जसराना को 116 आवास, हाथवंत को 29 आवास, मदनपुर को 131 आवास, नारखी को 232 आवास, शिकोहाबाद को 150 आवास, टूण्डला को 108 आवास आवंटित हुए थे, इसमें से सभी आवासों को स्वीकृत किया जा चुका है, सबसे खुशी की बात यह है कि 498 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त 40 हजार रू0 स्थानान्तरित की जा चुकी है, लाभार्थी उक्त धनराशि से नींव खोदकर दीवार का निर्माण शुरू करवायेंगे, इसके पश्चात् पुनः द्वितीय किश्त का भुगतान किया जाएगा।