Loading...

मूकबधिर वाहन चालक जागरूकता रैली

Gargachary Times 2 December 2025, 19:58 139 views
Firozabad
मूकबधिर वाहन चालक जागरूकता रैली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आज दिनांक 02-12-2025 को जैन मंदिर चौराहा, फिरोजाबाद पर मूकबधिर वाहन चालकों के लिए विशेष जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात मय टीम तथा मूकबधिर प्रशिक्षक श्रीमती पूजा गुप्ता एवं श्री अमित गुप्ता उपस्थित रहे। रैली के दौरान मूकबधिर वाहन चालकों को विशेष चिन्ह/स्टीकर वितरित किए गए तथा इंटरप्रेटर की सहायता से उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों द्वारा आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वरीयता के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात महोदय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की कि मूकबधिर चालकों का सम्मान करें, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।
Follow Samachar24