Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आईजीआरएस के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन

Gargachary Times 29 July 2025, 21:46 251 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आईजीआरएस के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन
जिला अधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन मे अपर जिला अधिकारी संगीता गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे आईजी आरएस के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक का आयोजन किया ' इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले खंड विकास अधिकारी मदनपुर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद, तहसीलदार टूंडला के वेतन रोके जाने के आदेश अपर जिलाधिकारी ने दिए तथा सीडीपीओ एका को प्रतिकूल प्रविष्टि के देने के निर्देश भी दिए। आईजीआरएस के निस्तारण में जिन-जिन अधिकारियों की स्थिति सबसे खराब पाई गई उनके भी वेतन रोके जाने के आदेश जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी ने दिए, पिछले माह में असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के निस्तारण हेतु फील्ड विजिट कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, उन्होंने एडीओ पंचायत अराँव, ए डी ओ पंचायत जसराना, एडीओ शिकोहाबाद, एडिओ नारखी, एडीओ पंचायत हाथवंत के आईजीआरएस मामलों के डिफाल्टर होने पर स्पष्टीकरण और उनके वेतन रोके जाने के निर्देश भी दिए, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले माह के डिफाल्टर शिकायतों को आगामी दो दिन में निस्तारण करना सुनिश्चित करने, वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी, बैठक में उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24