वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना जमुनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
3 December 2025, 20:30
113 views
Mathura
थाना जमुनापार पुलिस टीम ने मु0अ0स0 439/25 धारा 74 बीएनएस व 9M/10 पोक्सो एक्ट में वाछिंत चल रहे अभियुक्त हासिम उर्फ राजा बाबू पुत्र कलुआ खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त
जमुनापार क्षेत्र के स्थित अम्बेडकर मूर्ति के पास का निवासी है। जो हाल में रिफाइनरी क्षेत्र में
किराए के मकान में रहता है।
जिसे जमुनापार पुलिस टीम ने सिरिया की नगरिया अंडर पास के समीप से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने अभियुक्त से एक अवैध तमन्चा भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जमुनापार में एक चार वर्ष की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना जमुनापार पर तैनात
व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह,
उ0नि0 अनिल कुमार,
का0 584 लाल सिंह शामिल रहे।