Loading...

अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, महिला अधिवक्ताओं ने एसएसपी से की दूसरी शिकायत

Gargachary Times 29 July 2025, 21:47 237 views
Mathura
अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, महिला अधिवक्ताओं ने एसएसपी से की दूसरी शिकायत
वृंदावन के भागवत प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य अपने बयान को लेकर इस समय विवादों में है । अनिरुद्ध आचार्य की मुसीबतें इस समय बढ़ती नजर आ रही हैं। महिला अधिवक्ता अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ शिकायत पर शिकायत कर रही है और एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। इस दौरान एडवोकेट सौम्या शुक्ला ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर एसएसपी से अनिरुद्ध आचार्य की दूसरी शिकायत की , और अनिरुद्ध आचार्य पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की । जिसके बारे जानकार देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महिला अधिवक्ताओं के द्वारा उनको शिकायती पत्र दिया गया है । मामले की जांच एसपी सिटी को दी गई है जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र के बारे में जानकारी देते हुए एडवोकेट सौम्या शुक्ला ने बताया अनिरुद्ध आचार्य का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अविवाहित लड़कियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है जिसको लेकर एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Follow Samachar24