थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त सोहेल को 01 अवैध असलहा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामदगी किया गिरफ्तार
Gargachary Times
4 December 2025, 19:18
179 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान नया बाईपास से के0आई0ई0टी0 स्कूल के पास से 01 अभियुक्त सोहेल पुत्र मोहम्मद यासीन को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त सोहेल के विरुद्ध थाना मक्खनपुर पर मु0अ0सं0 338/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।