धूमधाम के साथ मनाया गया गणेश मंदिर का छठवाँ स्थापना दिवस समारोह
Gargachary Times
5 December 2025, 17:52
32 views
Mathura
कस्वा राया के रामलीला मैदान स्थित श्री महेश्वरम गणेश मंदिर का छठवाँ स्थापना दिवस समारोह भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मंगला आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ आकर्षक पोशाक घारण कराकर मंदिर में फूल बंगले में विराजमान किया भजन कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरित किया गया । इस दौरान राजकुमार अग्रवाल अभिषेक पाराशर डॉ नरेंद्र रावत राजेंद्र प्रसाद चौबे चंद्रप्रकाश अग्रवाल विशाल पाराशर प्रभुदयाल शर्मा गिर्राज प्रसाद कालीचरन अग्रवाल मनोज वार्ष्णेय प्रतुल गंगल पुनीत चौबे डॉ वेदांत शर्मा दाऊदयाल अग्रवाल दिलीप अग्रवाल अनिल अग्रवाल सुनील कुमार सचिन अग्रवाल पवन अग्रवाल अरविंद वार्ष्णेय गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।