Loading...

कोटेदारों द्वारा अपनी कमीशन बढ़वाने व रुके हुये कमीशन को दिलाने के लिये DSO को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 5 December 2025, 17:57 124 views
Mathura
कोटेदारों द्वारा अपनी कमीशन बढ़वाने व रुके हुये कमीशन को दिलाने के लिये DSO को सौंपा ज्ञापन
मथुरा उचित दर विक्रेता परिसद के बैनर तले आज मथुरा जिले के समस्त राशन डीलरों ने डी एस ओ कार्यालय पर नारेबाजी करते हुये अपने कमीशन को बढ़ाने व रुके हुये कमीशन को जल्द दिलाने की मांग को लेकर डी एस ओ संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा. उचित दर विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी चौहान ने बताया की अन्य सभी प्रदेशों मेँ डीलरों का कमीशन 200 रूपये की दर से है वहीं हमारे उत्तर प्रदेश मेँ मात्र 90 रूपये की दर से हमें कमीशन मिलता है साथ ही कई महीने से हमें हमारा पुराना कमीशन भी नहीं मिला है. वहीं जगबीर चौधरी ने बताया की ठेकेदार द्वारा घटतोली की जाती जिसके चलते राशन पूरा नहीं मिलता तो परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही ठेकेदार द्वारा बडी गाड़ियों से माल भिजवाया जाता जो की उनके घरों तक नहीं पहुँच पाता उसमे मेँ भी परेशानी होती है इन सभी मांगो को लेकर हम आज यहां आये हैँ अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयीं तो हम हड़ताल करेंगे. डी एस ओ संजीव कुमार ने कहा की डीलरों द्वारा ज्ञापन दिया गया है हम इनकी समस्या को उच्च अधिकारियो तक पहुंचा कर जल्द इनकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों मेँ अशोक ठाकुर भूतेश्वर ओमबीर हरिओम कलेक्टर आदि डीलर उपस्थित रहे
Follow Samachar24