बरसाना के गांव ढहरौली में युवक की निर्मम हत्या से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
Gargachary Times
5 December 2025, 17:57
137 views
Mathura
थाना बरसाना क्षेत्र के गांव ढारौली में 35 वर्षीय युवक की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि लगभग 10:00 बजे युवक महादेव पुत्र खच्चड निवासी ढहरोली गांव के पास ही अपनी परचून की दुकान को बंद करके घर जा रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने युवक की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास ही खेतों में ले जाकर अज्ञात बदमाशों ने युवक को धारदार हथियार से कई जगह बार किए और उसके शव को कुएं में फेंक कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर बरसाना गोवर्धन सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिन में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने गुस्से में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हत्या के खुलासे की मांग करने लगे इसके बाद क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। एसपी देहात के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मामले की जांच चल रही है घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन गठन कर दिया गया है जल्द ही मामले का खुलासा कर गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।