Loading...

नगर पंचायत में घर-घर जाकर किया एसआईआर के प्रति जागरूक

Gargachary Times 5 December 2025, 17:58 145 views
Mathura
नगर पंचायत में घर-घर जाकर किया एसआईआर के प्रति जागरूक
फरह: निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रशासनिक अमला लोगों को जागरूक करने में जुटे है । फरह नगर पंचायत में तहसीलदार महावन अमित त्रिपाठी ने घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बीएलओ टीम के साथ नगर पंचायत फरह में घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित किए। उन्होंने योग्य मतदाताओं को अपना नाम सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने जोर दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवा अनिवार्य रूप से मतदान सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। तहसीलदार ने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने पारदर्शिता और शुद्धता के साथ नाम जोड़ने, संशोधन व विलोपन का कार्य करने पर बल दिया, ताकि क्षेत्र की मतदाता सूची सटीक और अद्यतन बन सके। नगर पंचायत के सभी वार्डो में हुई इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और कई लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी किए। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने के लिए कहा। इस मौके उनके साथ नगर पंचायत के कर्मचारी, ओर बी एल ओ भी मौजूद रहे।।
Follow Samachar24