शिक्षा के क्षेत्र में जनपद की नई उडान*55 स्पैस लैब और 1800 से ज्यादा पुस्तकालयों से बच्चों का हो रहा चहुमुँखी विकास
Gargachary Times
5 December 2025, 19:50
121 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्गदर्शन में जनपद में शिक्षा के मूलभूत ढ़ाचें को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है, पंचायती राज विभाग के सहयोग और जिला प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से शिक्षा के माहौल को आधुनिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए है, जनपद में जिलंे के बच्चों को विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए 55 अत्याधुनिक स्पेस लैब का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया है, यह लैब छात्रों को ‘‘प्रैक्टिकल लर्निंग‘‘ का अवसर प्रदान करेगी, और उन्हे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ-साथ उनके मौलिक चिंतन को भी बढावा देंगी, इसके साथ-साथ जनपद के 1824 विद्यालयों में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध हो गयी है, इन पुस्तकालयों में बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए उनकी रूचि के अनुसार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गयी है, बच्चें विशेष रूप से इन पुस्तकालयों में कार्टून, चित्रों वाली कहानियां, प्रेरणादायक महापुरूषों की जीवनियों वाली पुस्तकों को पढ़ना पसन्द करते है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहायता मिल रही है, साथ ही साथ जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से छात्रों के लिए आरामदायक और एकाग्रतापूर्ण अध्ययन् का माहौल सुनिश्चित करने हेतु जनपद के 1807 विद्यालयों में फर्नीचर, कुर्सी और मेज की व्यवस्था कराई गई है, यह सीधा कक्षाओं को व्यवस्थित बनाने और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढ़ाचें को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है, स्पैस लैब से लेकर हर स्कूल में पुस्तकालय और फर्नीचर की व्यवस्था, यह सुनिश्चित करती है कि हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ एक बेहतरीन शिक्षण वातावरण भी मिलें। हम जिलें को शैक्षिक प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध है।‘‘