Loading...

डाँ० भीमराव अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के साथ किया पैदल मार्च

Gargachary Times 5 December 2025, 19:51 88 views
Firozabad
डाँ० भीमराव अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के साथ किया पैदल मार्च
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय फिरोजाबाद के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारीयों द्वारा कल 06 दिसम्बर एवं डॉ0 भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया । साथ ही भीडभाड वाले स्थानों, बाजारों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की सघनता से चेकिंग की जा रही है, आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता की गई । साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) पर सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा 24*7 घंटे सतर्क निगरानी रखी जा रही है ।*
Follow Samachar24