वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी
Gargachary Times
5 December 2025, 19:52
206 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा डायल-112 की 04 नये चार पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर जनपदीय डायल-112 स्क्वाड में शामिल किया गया ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड़ की सलामी ग्रहण की गयी । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़, व शारीरिक प्रशिक्षण कवायद की सम्पूर्ण कारवाई कराई गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा डायल-112 की 04 नये चार पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर जनपदीय डायल-112 स्क्वाड में शामिल किया गया ।
परेड़ के पश्चात महोदय द्वारा आरटीसी बैरकों, भोजनालय एवं पुलिस लाइन स्थित समस्ता शाखाओं- परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कम्प्यूटर लैब, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड़ के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर / पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक डायल-112, एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।