Loading...

शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी से चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण/ टप्पेबाजो को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 5 December 2025, 19:52 244 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी से चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण/ टप्पेबाजो को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार
वादिया से दो अज्ञात लडकों द्वारा वादिया को धोखा देकर हाथ से सोने की अंगूठी व कान के टॉप्स उतरवाकर ले जाना तथा दिनांक 03.12.2025 को वादी की माँ से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बातो मे लेकर धोखाधडी से कानो के दोनों सोने के कुन्डल उतरवाकर ले जाने के सम्बन्ध में क्रमश: मु0अ0सं0 824/2025 धारा 318(2)/303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 825/2025 धारा 318(2)/303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किये गये थे । उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पर पुलिस टीम गठित कर उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । गठित टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीमें अपराधियों की निगरानी में लगी थी मुखबिर खास ने आकर सूचना दी महिलाओं को बातो में लेकर उनके कानों के कुण्डल आदि की चोरी कर ले जाने वाले तीन टप्पेबाज/चोर इस समय नौशहरा गांव की तरफ से पुराने इटावा रोड से कस्बा शिकोहाबाद की तरफ आ रहे है, जिनके पास चोरी किये हुये कुण्डल आदि भी है । मुखबिर की सूचना पर पुराने इटावा रोड पर कासीराम कालोनी के तिराहे से करीब दो सौ पचास मीटर दूर पानी की टंकी के पास थानाक्षेत्र शिकोहाबाद से अभियुक्तगण 1. अर्जुन पुत्र विजय 2. राहुल पुत्र शंकर लाल 3. नाम श्रवण पुत्र धनीलाल को दिनांक 05.12.2025 को चोरी के 02 टोप्स पीली धातू, 01 पीली धातू कुन्डल, 02 पीली धातू के कुन्डलों के टुकड़े एवं 02 कागज की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24