थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा अंतर्जनपदीय चोर मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
5 December 2025, 19:53
140 views
Firozabad
थाना रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत दो घरों में चोरी होने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 739/25 पंजीकृत किया गया था ।
उक्त चोरी के प्रकरण का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा की गयी विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1.इंदल पुत्र दिवान सिंह 2.अजयपाल उर्फ अज्जू 3. विक्की का नाम प्रकाश में आया था । पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था । थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विक्की को गिरफ्तार कर दिनांक 04-12-2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । अभियुक्त विक्की के कब्जे से चोरी का सामान 01 जोडी कान की बाली( पीली धातु ), 01 आधार कार्ड, 1150 रुपए बरामद हुए ।
इसी क्रम में आज दिनांक 04-12-2025 को मुखबिर खास द्वारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि औद्योगिक क्षेत्र थाना रामगढ़ के जंगलों में दो अन्य चोर माल बटवारा के लिए इकट्ठा हुए हैं । सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी । दबिश के दौरान पुलिस टीम को 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिनकी घेराबन्दी की गई तो खुद को घिरता हुआ व पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा संदिग्ध व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी की 02 कान की बाली(पीली धातु), 01 क्रेडिट कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 मोबाइल फोन व चोरी के 1500 रुपए बरामद किये हुए हैं । घायल अभियुक्त की पहचान 1. इंदल पुत्र दीवान सिंह निवासी रायभा थाना अछनेरा जनपद आगरा के रुप में हुई है जोकि मु0अ0सं0 739/2025 में वांछित अभियुक्त है । फरार अभियुक्त की पहचान अजयपाल उर्फ अज्जू पुत्र नामालूम निवासी सैलई थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है, जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।