Loading...

11000 लाइट की चपेट मे एक भैंस की मौके पर ही मोत

Gargachary Times 5 December 2025, 20:26 169 views
Firozabad
11000 लाइट की चपेट मे एक भैंस की मौके पर ही मोत
फिरोजाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 11,000 लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि बिजली लाइन कई दिनों से झूल रही थी, जिसकी सूचना बार-बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार का कहना है कि करंट लगने की घटना के तुरंत बाद भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं आए, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। पीड़ित परिवार ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली लाइन की मरम्मत हो जाती तो यह हादसा टल सकता था।
Follow Samachar24