एत्मादपुर में पहली बार विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन
Gargachary Times
5 December 2025, 20:26
175 views
Agra
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष उत्तर प्रदेश में पहली बार सांसद खेल स्पर्धा की तरह विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है प्रत्येक विधानसभा में यह आयोजन स्थानीय विधायक और स्थानीय प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है बता दें कि आज दिनांक 05/12/2025 को आगरा विधानसभा एत्मादपुर स्थित छलेसर कैंपस में विधायक खेल स्पर्धा की घोषणा आधिकारिक तौर पर आगरा जिला अधिकारी अरविंद मालपा बंगारी ने की इस दौरान महापौर आगरा हेमलता दिवाकर महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता विधायक एत्मादपुर धर्मपाल सिंह चौहान पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार सीडीओ आगरा एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह तहसीलदार एवं छलेसर कैंपस की कुलपति सहित विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व अन्य अधिकारी व समाज सेवी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान बच्चों ने अपने अजब गजब कर्तवो से सबका मन मोह लिया।