जिपंअ प्रतिनिधि ने किया एक करोड़ के ईंट खरंजा निर्माण कार्य का उद्घाटन
Gargachary Times
6 December 2025, 12:25
137 views
Mathura
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के निर्देशानुसार आज उनके प्रतिनिधि देवी सिंह (डीएम) ने ग्राम पंचायत अहमल में पंचायत निधि से एक करोड़ लागत से बनने वाले ईंट खरंजा निर्माण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने जिपंअ प्रतिनिधि डीएम का जगह जगह फूलमाला, पटुका, स्वाफा पहना कर भव्य स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि देवी सिंह ने कहा कि ईंट खरंजा निर्माण कार्य होने से गांव की बहिन बेटियां पक्के रास्ते से गुजरेंगी, उन्हें कीचड़युक्त रास्ते दिखाई नहीं देंगे। बम्बे की पटरियां सहित गांवों की सड़कें सीसी बनाई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी आज शहर से बाहर है, उनके निर्देशानुसार आज यह ईंट खरंजा निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा यह मार्ग कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ती थी। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इससे लोगों को बड़ा लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।