सोंख मेँ चोरों के हौसले बुलंद, चोरों ने मंदिर से दिन दहाड़े दिया चोरी की घटना को अंजाम,
Gargachary Times
6 December 2025, 19:35
75 views
Mathura
गोवर्धन के सोंख मेँ जहाँ चोरों ने दिनदहाड़े मंदिर से चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. ग्रामीणों के अनुसार हाल ही मेँ चार दिन पहले भी इसी मंदिर से चोर एक घंटा को चुरा के ले गये थे वहीँ आज दुपहर करीब दो बजे चोरों ने मंदिर को फिर निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम देतें हुये फिर मंदिर मेँ लगे एक घंटे को पार कर दिया. दिनदहाड़े हुई चोरी की इन घटनाओं से ग्रामीणों मेँ रोष देखने को मिला ग्रामीणों का कहना है की मंदिर मेँ लगे पांच किलो के घंटे को चार दिन पहले चुराया आज फिर से दिन दहाड़े पांच किलो के घंटे को चुराया आज फिर एक बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जबकि मंदिर मेँ सी सी टीवी कैमरे लगे हुये हैँ उसके बाद भी बीजेपी की सरकार मेँ इस तरह दिनदहाड़े चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैँ और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है . ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले यहां कुछ असमाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को भी खंडित किया था तब पुलिस ने नई मूर्ती लगवाकर मामले को शांत कराया था हाल मेँ हुई ये चोरी की घटना पुलिस को खुली चुनौती है.