राया में अधिक रेट पर शराब बेचने पर हंगामा, सेल्समैन ने युवक का फोड़ा सिर
Gargachary Times
6 December 2025, 19:37
164 views
Mathura
राया कस्बे के सादाबाद रॉड तिराहा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर शनिवार दोपहर को उस समय हंगामा हो गया जब युवक शराब खरीद पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने को लेकर एक युवक ने आपत्ति जताई।जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई युवक का आरोप है कि अधिक रेट पर शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में ठेके के सेल्समैन ने युवक के साथ मारपीट की और उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज सेल्समेन को हिरासत में ले लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेके पर लंबे समय से अधिक रेट वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाने से शराब बिक्रेताओं के हौंसले बुलंद है।