जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा विभाग के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में किया ध्वजोत्तोलन
Gargachary Times
6 December 2025, 19:37
143 views
Mathura
मथुरा में नागरिक सुरक्षा विभाग का 63वाँ स्थापना दिवस नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलेक्ट्रेट प्रांगण मथुरा में मनाया गया। इस समारोह का शुभारम्भ जिलाधिकारी / नियंत्रक नागरिक सुरक्षा चन्द्र प्रकाश सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजोत्तोलन कर किया गया।जिलाधिकारी / नियंत्रक, महोदय, द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के सभी उपस्थित वैतनिक एवं अवैतनिक वार्डेन / स्वयंसेवकों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार मित्तल द्वारा गृह मंत्री भारत सरकार, महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा भारत सरकार एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश के संदेशों का वाचन किया गया। इसके उपरान्त श्री राजेश कुमार यादव अपर जिलाधिकारी / प्रभारी अधिकारी, नागरिक सुरक्षा मथुरा द्वारा वर्ष 2025 के दौरान किए गये नागरिक सुरक्षा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पढकर सुनाई गई तथा नियंत्रक महोदय को अवगत कराया गया कि नागरिक सुरक्षा नगर मथुरा में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न समाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्वो पर शांति व्यवस्था में ड्यूटी देकर पुलिस / प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त समय-समय पर आयोजित नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास / प्रदर्शन, आपदा से बचाव मॉक ड्रिल, यमुना नदी के जल स्तर बढ जाने के कारण आई बाढ से उत्पन्न परिस्थितियों में सहयोग, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आयोजित आपदा से बचाव हेतु विभिन्न मॉक ड्रिल में भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अपनी सहभागिता प्रस्तुत की है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन की प्रशंसा करते हुए अवगत कराया गया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बिना किसी लोभ लालच के जनपद में आयोजित विभिन्न मेलों, पर्वो तथा प्रशासन द्वारा सौंपे गये कार्यों को सम्पादित किए जाने हेतु उपस्थिति होते है। नागरिक सुरक्षा संगठन ऐसा स्थान कार्य करता है, जहाँ अन्य संस्थाएं कार्य नहीं कर पाती हैं। क्योंकि नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवक निष्काम सेवा देते है। जिसका निष्कर्ष बहुत अच्छा होता है।