खुली बैठक आयोजित, मतदाता सूची सुधार अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
Gargachary Times
6 December 2025, 19:38
195 views
Mathura
फरह: बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक फरह अंतर्गत ग्राम पिंगरी में मतदाता सूची सुधार व जन्म–मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के भरने को लेकर मेगा कैंप एवं खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह पाया गया कि कई नागरिकों के गणना प्रपत्र जो भरे नहीं गए हैं और बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।इसी संबंध में बीएलओ सहित उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से नियत दिनांक और स्थान पर पहुंचकर उनके गणना प्रपत्रों को शुद्ध एवं पूर्ण कराया गया एवं शेष बचे प्रपत्रों को पूर्ण कराने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है, इसलिए सभी नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।बैठक में मौजूद टीम ने ग्रामवासियों से मेगा कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कैंप में हर जरूरतमंद को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिसमें उपस्थित पू.मा.वि पिंगरी प्रधानाचार्य रमेश श्रीवास्तव, प्रा.वि.पिंगरी प्रधानाचार्य नीलम चाहर , बी एल ओ ज्ञानेंद्र कुमार एवं मुकेश चंद , पंचायत सहायक पूनम सिंह,ग्राम प्रधान थान सिंह, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह उर्फ पप्पू, पूर्व प्रधान कालीचरण, राशन डीलर बलवीर नाथ, मुकेश कुमार (सफाई कर्मचारी),चरण सिंह उर्फ चुन्ना बाबा, श्याम पंडित एवं समस्त स्कूल स्टाफ, कुछ सम्मानित ग्रामवासी भी मौजूद रहे।