Loading...

विशुराजा की अध्यक्षता ने कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक की गयी आहूत

Gargachary Times 6 December 2025, 19:39 189 views
None
विशुराजा की अध्यक्षता ने कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक की गयी आहूत
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के आदेशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-बूथ लेवल अधिकारी द्वारा किये जा रहें डिजिटाईजेशन एवं मैपिंग के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष, मंत्री, सचिव, समस्त उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में नवल सिंह महासचिव, भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (माक्सवादी) फिरोजाबाद, डा० विजय आर्य जिला उपाध्यक्ष (समाजवादी पार्टी) फिरोजाबाद, शैलेन्द्र शुक्ला जिला महासचिव (कार्गेस पार्टी) फिरोजाबाद, शैलेन्द्र सिंह जिलाउपाध्यक्ष (भा०ज०पा०) फिरोजाबाद, धर्मेन्द्र शर्मा (धीरु) जिला महासचिव (आम आदमी पार्टी) फिरोजाबाद, बृहमदत्य जिला अध्यक्ष OBC (आम आदमी पार्टी) पदाधिकारी उपस्थित हुए है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी का अभिवादन करते हुए मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो का सतप्रतस्त अनुपालन किये जाने की संबंध में अवगत कराया गया जो बिन्दुवाद निम्नवत् है। 01- अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन करते हुए दिनांक 04-12-2025 के स्थान पर अब दिनांक 11-12-2025 को गणना प्रपत्र जमा किये जायेगें। 02- गणना-प्रपत्र बी०एल०ओ० के माध्यम से मतदाताओं को प्राप्त करा दिये गये हैं, लेकिन गणना प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा नहीं कर रहे हैं, जिसमें बी०एल०ओ० को बार-बार निर्देश भी दिये जा रहे हैं। उक्त कार्य में समस्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से बी०एल०ए० के सहयोग की बहुत जरूरत है, जिसके लिए आप अपने स्तर से बी०एल०ए० को सहयोग के लिए अवगत कराने की अपेक्षा की गयी। 03- गणना प्रपत्र के संबंध में बी०एल०ओ० व बी०एल०ए० की मीटिंग दिनांक 12-12-2025 को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में करायी जायेगी। आप सभी बी०एल०ए० को मीटिंग में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी बी०एल०ए०भी समन्वय स्थापित कर निर्देशित करने का कष्ट करें। 04- दिनांक 11-12-2025 को डाटा फाइनल होने के उपरान्त बी०एल०ओ० द्वारा मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित पाये गये मतदाताओं की सूची निर्धारित प्रारूप पर आपके द्वारा नियुक्ति किये गये बी०एल०ए०को उपलब्ध करायी जायेगी। 05- जो व्यक्त्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है उसका प्रारूप-6 भरवाकर सम्बन्धित बी०एल०ओ० को उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी। 06- यदि किसी लड़की की शादी होकर आयी है तो उसके लिए फार्म नं0-8 भरकर बी०एल०ओ० को उपलब्ध करायेगें, जिसके लिए मा० भारत निर्वाचन आयोग की वेवसाइड के माध्यम से स्थानांतरण किया जायेगा। उक्त फार्म को सही पूर्ण भरकर नवीन फोटो व आवश्यक अभिलेख के साथ जमा कराये जाने की अपेक्षा की गयी। उपरोक्त बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया गया।
Follow Samachar24