Loading...

तहसील सदर फिरोजाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Gargachary Times 6 December 2025, 19:40 106 views
Firozabad
तहसील सदर फिरोजाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में किया गया, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य है कि जनता को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार भटकना न पड़े, समाधान दिवस यह सुनिश्चित करता है कि अधिकारी जनता तक पहुंचे और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ हल करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य किया जाए, इस अवसर पर भूमि विवाद, पेंशन स्वीकृति, विद्युत, विकास इत्यादि से संबंधित मामले आए, राजस्व संबंधी मामलों के निपटाने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष आम जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आई हिमायूंपुर निवासी राधा पत्नी संतोष कुमार ने शिकायत की की राशन कार्ड में एक यूनिट का नाम दर्ज करना है और नया राशन कार्ड बनवाने की जिलाधिकारी से अपील की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को उनके मामले का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए, इसी तरह दताैंजी कला निवासी डुमय्या पत्नी स्वर्गीय बालमुकुंद ने शिकायत की की चकमार्ग को खाली करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर इसे तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस प्रकार जिलाधिकारी के समक्ष 73 शिकायतें आई और 10 का मौके पर निस्तारण किया गया, इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार तथा सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24