महावन क्षेत्र में एसआईआर के संबंध में मेगा कैंप व खुली बैठक का आयोजन
Gargachary Times
6 December 2025, 20:16
242 views
Mathura
मथुरा जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता,के निर्देश पर
तहसील महावन क्षेत्र में एस, आई, आर,(SIR) फार्मों को तेजी से पूर्ण कराने हेतु दो दिवसीय मेगा कैंप एवं खुली बैठक का आयोजन किया गया। पहला कैंप जिसमें क्षेत्र के सभी बूथों पर कैंप लगाए गए।कैंप में पंचायत सहायक, राजस्व लेखपाल, बीएलओ, सुपरवाइजर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस दौरान उप जिला अधिकारी कंचन गुप्ता ने सभी बूथों पर लगे कैंपों निरीक्षण किया और ग्रामीणों से अपील की कि जिनके एस,आई, आर, फॉर्म अधूरे हैं, वे कैंप में आकर तुरंत पूरा कराएं, ताकि समय पर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।
यह कैंप 7 दिसम्बर को भी संचालित होगा, जिसमें ग्रामीणों के लंबित एस,आई,आर प्रपत्रों को अंतिम रूप देकर जमा कराया जाएगा।