Loading...

पचोखरा पुलिस व एसओजी / सर्विलांस टीम द्वारा अवधेश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Gargachary Times 6 December 2025, 20:57 227 views
Firozabad
पचोखरा पुलिस व एसओजी / सर्विलांस टीम द्वारा अवधेश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा, 01 खोखा कारतूस, चोरी का 01 मोबाइल फोन व 900 रुपये बरामद । थाना पचोखरा पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 24-11-2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से 03 मोबाइल व कुछ रुपये चोरी कर लिए । वादी की तहरीर के आधार पर थाना पचोखरा पर मु0अ0सं0 223/2025 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा की गयी विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1.अवधेश पुत्र सुनील कुमार निवासी प्रेमनगर ठारपूठा थाना रामगढ़ व 2. गुलशन पुत्र शेरसिंह निवासी नगला करन सिंह थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद के नाम प्रकाश में आये थे । इसी क्रम में आज दिनांक 06-12-2025 को पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि निहाल सिंह की पुलिया के पास दोनों अभियुक्त इकट्ठा हुए है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा निहाल सिंह की पुलिया पर दबिश दी गयी । इसी दौरान पुलिस टीम को 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये । संदिग्ध व्यक्तियों में से एक ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में एक संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी । अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । दूसरा संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों के द्वारा दबिश दी जा रही है । घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर व मु0अ0सं0 223/2025 से सम्बन्धित 01 चोरी का मोबाइल फोन, 900 रुपये बरामद हुए है । घायल अभियुक्त की पहचान मु0अ0सं0 223/2025 में वांछित अभियुक्त अवधेश पुत्र सुनील कुमार निवासी प्रेम नगर ठारपुठा थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
Follow Samachar24