Loading...

जमुना जी के गऊघाट पर संध्या आरती व श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कारसेवकों को भावपूर्ण किया नमन

Gargachary Times 6 December 2025, 20:58 1028 views
Mathura
जमुना जी के गऊघाट पर संध्या आरती व श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कारसेवकों को भावपूर्ण किया नमन
मथुरा में जमुना जी के गऊघाट कंस किला पर शनिवार को यमुना आरती सेवा मंडल द्वारा आयोजित संध्या आरती एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। शौर्य दिवस के अवसर पर जमुना की संध्या आरती के पश्चात अखिल भारत हिंदू महासभा तथा वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित जनसमूह ने शहीद कारसेवकों को प्रणामपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने कहा गऊघाट केवल आराधना का स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रभाव, आत्मबल और सनातन संस्कृति की जीवंत धारा है। यहाँ दिया गया प्रत्येक दीपक हमारे भीतर कर्तव्य, त्याग और देशसेवा का संकल्प जगाता है। वहीं उन्होंने कहा कि शहीद कारसेवक कोई नाम या इतिहास की पंक्ति नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के प्रहरी हैं, जिन्होंने रामकाज में अपने प्राणों का अर्पण कर अमरत्व प्राप्त किया। उनका बलिदान हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है और समाज तभी प्रगतिशील हो सकता है। इस दौरान गोपाल चतुर्वेदी, नरेश शर्मा, बब्बू ‌श्याम शर्मा, महेश वर्मा, आशीष शर्मा, गोपाल वर्मा, अभिषेक शर्मा, बोनामेहर, अर्जुन पंडित, मुकेश ठाकुर, सागर यादव ,लबबू पंडित, आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24