महाराज दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन
Gargachary Times
29 July 2025, 21:58
55 views
Mathura
महानगर के वार्ड नम्रि 3 के गांव पालीखेड़ा में महाराज दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के वायरल बॉय कृष्ण मुरारी गोला मौजूद रहे। उन्होंने भगवान दक्ष प्रजापति का इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ आगरा मंडल महासचिव भानु प्रताप गोला ने महाराज दक्ष प्रजापति से प्रेरणा लेने वाले प्रसंगों के साथ सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस समारोह का आयोजन पालीखेड़ा के युवा प्रजापति समाज के द्वारा किया गया, जिसमें वार्ड के पार्षद अभिजीत चौधरी और पालीखेड़ा के पूर्व प्रधान सुजीत चौधरी का विशेष सहयोग रहा। मुख्य आयोजक में योगेश गोला, रूपेश गोला, समस्त पालीखेड़ा युवा टीम थी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराज दक्ष प्रजापति के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ली और समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।