Loading...

पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान लगी गोली

Gargachary Times 7 December 2025, 19:25 42 views
Mathura
पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान लगी गोली
गोवर्धन -हाल ही मेँ दो दिन पहले राजस्थान के गाँव इकलहरा मेँ अपहरण मेँ वांछित बदमाश के यहाँ दबिश देने गयी गोवर्धन पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे दरोगा नितिन त्यागी घायल हुआ था उसी क्रम मेँ पुलिस को उस समय बडी सफलता हासिल हुई ज़ब मारपीट के दो आरोपी बाईक पर आ रहे थे पुलिस ने ज़ब उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी बाईक एक कच्चे रास्ते पर मोड़ दी जिसके चलते बाईक फिसल गयी अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस ने आत्म रक्षा मेँ जवाबी फायर किया जिसमे संजय उर्फ़ आकाश पुत्र मानसिह के पैर मेँ गोली लगी वहीं दूसरा अभियुक्त अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश से एक तमंचा जिन्दा कारतूस खोखा कारतूस सहित एक स्प्लेंडर बाईक बरामद की है. घायल बदमाश पर राजस्थान मेँ भी कई केश दर्ज हैँ
Follow Samachar24