धूमधाम से निकली राधारानी मासिक पदयात्रा
Gargachary Times
7 December 2025, 19:26
156 views
Mathura
श्री राधा रानी सेवा समिति द्वारा संचालित 118 वी मासिक पदयात्रा रविवार को रेतिया बाजार स्थित ठाकुर श्री राधा गोपाल जी मंदिर से पूजा अर्चना, भक्तिभाव के साथ धूमधाम से निकाली गयी। पदयात्रा श्री हरि नाम संकीर्तन के साथ मांट मार्ग होते हुए खादर स्थित मानसरोवर धाम श्री राधा रानी मंदिर पहुची । जहा भक्तो ने दर्शन कर पुण्यलाभ कमाया। समिति द्वारा राधारानी को भोग प्रसाद निवेदित कर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एड. पवन गोयल मुकेश अग्रवाल रामस्वरूप कुशवाह सुनील कुमार जयप्रकाश पाठक सागर शर्मा धर्मेश अग्रवाल अशोक अग्रवाल प्रमोद गोयल केशव भारद्वाज रामचरन कुशवाह प्रभात अग्रवाल मोहित अग्रवाल नितिन गोयल कैलाश अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल आदि भक्तजन मौजूद रहे।