आगरा खंदौली क्षेत्र में बिना अनुमति के हो रहा था मिट्टी का खनन जेसीबी मशीन पकड़ी
Gargachary Times
7 December 2025, 19:30
121 views
Agra
आगरा खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं कि दिन हो या रात खनन करने में लगे हुए हैं रात्रि में जमीन का सीना चीरने निकल जाते लेकिन अब दिनदहाड़े जमीन का सीना चीर रहे हैं एत्मापुर क्षेत्र लगातार खनन माफियों पर कार्यवाही हो रही है खनन माफियाओं को पड़कर जेल भी भेज दिया गया है लेकिन फिर भी खनन माफियों के हौसले बुलंद है आखिरकार इनके पीछे कौन है बीते दिनों उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह के द्वारा खनन माफियाओं पर कार्यवाही की है जिससे खनन माफियाओं को सर्दी में पसीना आने लगा है इसी हफ्ते खंदौली क्षेत्र में रात्रि के समय सादाबाद क्षेत्र के खनन माफिया के द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था पुलिस पहुंची तो पुलिस पर पथराव कर दिया पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया लोक शक्ति किसान यूनियन संगठन के नाम से बैनर लगा हुआ था जिसमें खनन माफिया गाड़ी में बैठे हुए थे उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एक जेसीबी डंपर को पकड़ा फिर भी रविवार को खनन माफिया बिना अनुमति के बेसमेंट की खुदाई कर रहे थे उप जिलाधिकारी सुमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थाना अध्यक्ष खंदौली राजेंद्र प्रसाद के द्वारा मुढी चौकी इंचार्ज अंकित चौहान को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंच गई और जेसीबी को पकड़ लिया खनन माफियाओं के द्वारा लगातार छोड़ने के लिए ऑफर दिए गए लेकिन अंकित चौहान के द्वारा जेसीबी नहीं छोड़ी दूसरी तरफ आवल खेड़ा बरहन रोड पर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी प्रेमपाल यादव नाम का खनन माफिया उसके द्वारा क्षेत्र में लगातार काफी समय से खनन किया जा रहा है बरहन पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया जेसीबी लेकर फरार हो गया खनन माफियाओं पर लगातार हो रही कार्यवाही से कुछ खनन माफियाओं में डर का माहौल है तो दूसरी तरफ कुछ खनन माफिया पुलिस और प्रशासन को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं।