सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा शातिर अपराधी छोटे उर्फ छुटईया को 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार
Gargachary Times
7 December 2025, 20:07
143 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधाकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में चैकिंग के दौरान अभियुक्त छोटे उर्फ छुटईया पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को 900 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के छोटे उर्फ छुटईया के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 676/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।