Loading...

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त मुन्तियाज को अवैध असलहा मय जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Gargachary Times 7 December 2025, 20:09 210 views
Firozabad
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त मुन्तियाज को अवैध असलहा मय जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.12.2025 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग एक अभियुक्त मुन्तियाज पुत्र शमसुल हसन निवासी कश्मीरी गेट अलवी कब्रिस्तान हुसैनी मस्जिद वाली गली थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ लालपुर मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 559/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24