Loading...

2 बजे कार और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

Gargachary Times 8 December 2025, 20:02 100 views
Mathura
2 बजे कार और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
थाना राया क्षेत्र के जयपुर बरेली हाईवे पर बीती रात को करीब 2 बजे कार और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार निकुंज गुप्ता सौरभ वर्मा राजन गुप्ता व राजा निवासी जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर चारों युवक विटारा ब्रिजा कार से मथुरा जा रहे थे रास्ते में बरेली- जयपुर बाइपास गांव केशोपुर के समीप सामने चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई राजन गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड दिया जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तीनो घायलों को उपचार के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान निकुंज गुप्ता व सौरभ वर्मा ने दम तोड़ दिया राजा भारद्वाज की हालत गंभीर बनी हुई है
Follow Samachar24