Loading...

भगवानदासाचार्य महाराजका 26वां अष्टदिवसीय त्रिपाद्विभूतिप्राप्ति महोत्सव 31 जुलाई से

Gargachary Times 30 July 2025, 20:57 48 views
Mathura
भगवानदासाचार्य महाराजका 26वां अष्टदिवसीय त्रिपाद्विभूतिप्राप्ति महोत्सव 31 जुलाई से
परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण बलराम राधामोहन देव मन्दिर में बैकुंठवासी श्रीवेदान्तदेशिक पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित जगदुरु स्वामी रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी भगवानदासाचार्य महाराज का 26वां अष्ट दिवसीय त्रिपाद्विभूति प्राप्ति महोत्सव 31 जुलाई से 07 अगस्त 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी माधव नारायणाचार्य महाराज ने बताया है कि अनन्तश्री विभूषित जगदुरु स्वामी रामानुजाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें व्यासपीठ से स्वामी माधव नारायणाचार्य महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा विश्वभर से आने वाले समस्त भक्तों श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे। इसी के साथ ही सायं काल बेला में 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासलीला का आयोजन रासाचार्य स्वामी अनिल तिवारी के कुशल निर्देशन में किया जाएगा। 6 अगस्त को विराट सन्त-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें वृंदावन एवं आसपास के क्षेत्र से संत महंत अपनी वाणी से भक्तों पर रस की वर्षा करेंगे। 7 अगस्त को हवन के पश्चात सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। वार्ता में मुख्य रूप से सनत आचार्य, त्रिभुवन पुजारी, हनुमान दास, शिवप्रसाद पांडे, सुरेश चंद्र, मनोहर लाल, डॉक्टर आनंद, देवी पाठक, रणवीर सिंह, संतराम नरेश दास धर्मदास आदि उपस्थित रहे
Follow Samachar24