Loading...

डाहरोली मेँ युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलाशा, गांव के ही चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Gargachary Times 8 December 2025, 20:18 129 views
Mathura
डाहरोली मेँ युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलाशा, गांव के ही चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम
बरसाना -हाल ही मेँ थाना बरसाना के गांव डाहरोली मेँ दुकान बढ़ाकर घर लोट रहे महादेव नामक युवक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से पीटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया और मृतक की लाश को पास के ही खेत मेँ बने कुएँ मेँ डाल दिया घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोवर्धन बरसाना मार्ग को जाम कर दिया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को जल्द से जल्द उजागर कर हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के अस्वाशन पर ग्रामीणों ने जाम खोला था।वहीं सूचना पर पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और जांच शुरू करदी जांच के बाद गांव के ही कुछ युवकों को हिरासत लेकर कड़ी तरीका से पूछताछ की गयी पूछताछ मेँ पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया की मृतक उनकी माँ व बहन से अनर्गल टिपण्डी करता था साथ ही मृतक पर कुछ लेनदेन था जिसके खुब्ध होकर अभियुक्तों ने सलाह बना कर घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलाशा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया की मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और घटना के खुलासे मेँ कई टीम लगाई गयीं। पुलिस ने खुलासे करते हुये घटना मेँ प्रयुक्त औजारों को बरामद करते हुये घटना को अंजाम देने वाले गुलशन व सोनू सचिन व मोहित निवासी डाहरोली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
Follow Samachar24