Loading...

बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना अंतर्गत स्वरोजगारियों के चयन हेतु साक्षात्कार हुआ सम्पन

Gargachary Times 8 December 2025, 20:26 139 views
Firozabad
बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना अंतर्गत स्वरोजगारियों के चयन हेतु साक्षात्कार हुआ सम्पन
जिलाधिकारी के निर्देशन में परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना अंतर्गत स्वरोजगारियों के चयन हेतु साक्षात्कार संपन्न हुआ, जिसमें कुल 69 महिला-पुरुष लाभार्थी उपस्थित हुए, लक्ष्य के सापेक्ष चयन समिति द्वारा 17 लाभार्थी अनुसूचित जाति के और सामान्य जाति के 30 लाभार्थियों को चयन किया गया, योजना में भैंस पालन, बकरी पालन, कॉस्मेटिक सामान इत्यादि के संबंध में बैंक से लोन दिलाए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ओपी चक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विश्वजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गौरव सिन्हा सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24