थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वार कुल 29 माल का विनष्टीकरण किया
Gargachary Times
8 December 2025, 20:27
174 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थानों पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमातों के निस्तारण / विनष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 08.12.25 को थाना पचोखरा पर पंजीकृत आयुध अधिनियम के 24 अभियोगों व आबकारी अधिनियम के 05 अभियोगों से सम्बन्धित बरामदशुदा देशी शराब (30 लीटर), कुल 29 माल का नायाब तहसीलदार टूण्डला, क्षेत्राधिकारी टूण्डला, थानाध्यक्ष पचोखरा व हैड मोहर्रिर पचोखरा की मौजूदगी में माल निस्तारण / विनष्टीकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी / फोटोग्राफी कराकर नियमानुसार निस्तारण / विनष्टीकरण किया गया है ।