वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित हॉल में जनपद के सभी थानो की मिशन शक्ति पुलिस टीमों की समीक्षा बैठक आयोजन की गई
Gargachary Times
8 December 2025, 20:28
183 views
Firozabad
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति पुलिस टीमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति टीमों के अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और सुदृढ़ बनाने हेतु आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । महोदय ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थानों द्वारा संचालित कार्यक्रमों, जनजागरूकता गतिविधियों, स्कूल-कॉलेज आउटरीच, पिंक पेट्रोलिंग एवं शिकायत निवारण की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए । समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी क्षेत्राधिकारी, तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।