Loading...

मथुरा में कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

Gargachary Times 9 December 2025, 21:38 178 views
Mathura
मथुरा में कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
सोनिया गांधी का 79 वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। इस दौरान मथुरा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी त्याग , तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री पद को भी ठुकरा दिया था और देश सेवा में समर्पित हुईं। उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी जैसी प्रेरणादायक और आदर्श नेता के साथ काम करना हम सभी कांग्रेस जनों के लिए गर्व की बात है, सभी कांग्रेस जन श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं करते हैं। फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि मनोज गौड़ रमेश कश्यप आशिफ कुरैशी अप्रतिम सक्सेना योगेश यादव रवि वाल्मीकि अभय प्रताप सिंह आदित्य तिवारी अनिल खरे राकेश शुक्ला बलवीर सिंह दिलशाद खान राजेश कुमार प्रमोद शर्मा दीपक दीक्षित अरनव चौधरी हाशिम हुमेर आशीष अग्रवाल मोनू चौधरी करण निषाद अमित खोकर अशोक निषाद प्रेम शंकर शर्मा शैलेंद्र चौधरी मुस्लिम कुरैशी सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे
Follow Samachar24