थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 948 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
9 December 2025, 21:44
172 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 08/09.11.2025 की रात्रि में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान 01 अभियुक्त चिन्कल पुत्र हरी सिंह निवासी स्वरूप नगर लाइनपार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को मय 948 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त चिन्कल उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 265/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।